Dindori District MP | डिन्डोरी जिला म.प्र.

  • मुख्य पृष्ठ
  • जिला के बारे में
    • जिले का परिचय
    • इतिहास
    • जिला प्रशासन
    • जलवायु
    • जनसंख्या
  • पर्यटन स्थल
    • कुकर्रामठ मन्दिर
    • नेवसा वॉटरफॉल
    • घुघवा जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान
    • देवनाला वॉटर फॉल
    • कपिलधारा वॉटरफॉल
    • दगोना वॉटरफॉल
    • करोपनी श्याम मृग संरक्षित क्षेत्र
    • चन्दनघाट गडासरई
    • हल्दी करेली
    • लक्ष्मण मडवा
    • किकरकुण्ड मेहंदवानी
    • शारदा टेकरी शहपुरा
    • बालपुर
    • रामगढ़
  • समीपवर्ती पर्यटन स्थल
    • अमरकंटक
    • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
    • मोती महल रामनगर मंडला
    • राजराजेश्वरी मंदिर मंडला
    • बिरासिनी माता मंदिर पाली
    • गर्म पानी कुंड मंडला
    • मंडला का किला
    • मंडला के पर्यटन स्थल
    • शहडोल के पर्यटन स्थल
    • अनूपपुर के पर्यटन स्थल
    • जोगन झुर्री जलप्रपात मंडला
  • समाचार
    • जिला के समाचार
    • विविध समाचार
  • फोन नंबर

Friday, February 1, 2019

जिला डिण्डोरी - परिचय | Dindori District MP - Introduction

 February 01, 2019     जिला के बारे में   

जिला डिण्डोरी म.प्र. - परिचय | Dindori District MP - Introduction-

डिण्डोरी (Dindori ) मध्यप्रदेश राज्य का एक जिला है, जो मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित है | डिण्डोरी जिले के दक्षिण में छत्तीसगढ़ का बिलासपुर , उत्तर  में उमरिया ,पश्चिम में मण्डला और पूर्व में शहडोल जिलों से घिरा है | डिण्डोरी जिले की स्थापना 25 मई 1998 को मण्डला जिले से प्रथक कर की गई  थी | डिण्डोरी का  ज्यादातर हिस्सा उबड़-खाबड़ है  जो सागौन (Teak, Tectona grandis) और साल (Shorea robusta) के घने जंगलों से ढका है |  डिण्डोरी जिला अक्षांश 22.17° N  और 23.22° N देशांतर  80.35° E और 80.58° E में फैला है | डिण्डोरी जिले का कुल क्षेत्रफल 7470 वर्ग किलोमीटर है इसमें कुल 927 गाँव हैं | डिण्डोरी जिला,जबलपुर संभाग का हिस्सा है | जिले में तीन तहसील है – 1-डिण्डोरी, 2-शाहपुरा और 3- बजाग है | इसमे सात विकासखंड –डिण्डोरी ,शाहपुरा ,मेहंदवानी,अमरपुर ,बजाग , करंजिया और समनापुर हैं | डिण्डोरी लोक सभा क्षेत्र मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है | डिण्डोरी में दो विधान सभा क्षेत्र हैं -1 डिण्डोरी  विधान सभा क्षेत्र , 2- शाहपुरा विधान सभा क्षेत्र ये सभी  सीटें अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित है |
डिण्डोरी जिले पर रानी दुर्गावती और रानी अवंती बाई जैसी रानियों ने शासन किया है जो अपने त्याग और बलिदान के लिए जानी जाती हैं |
 मध्यप्रदेश की जीवन दायनी पवित्र माँ नर्मदा नदी भी डिण्डोरी जिले और डिंडोरी शहर के बेचो-बीच से बहती हैं | 
Dindori On Google Map     

जिला डिन्डोरी की जनसँख्या | Dindori District Population –

2011 की जनगणना के अनुसार  डिण्डोरी जिले की कुल जनसंख्या 704,524 है | डिंडोरी जिले का जनसंख्या घनत्व 94 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है |  डिण्डोरी जिले का लिंगानुपात 1000 पुरुषों की मुकाबले 1002 महिलाएं हैं और साक्षरता दर  63.9%  रही | जनसंख्या वृद्धि दर  2011-2011 में 21.26 % रही | यंहा कुल जनसँख्या का 64% अनुसूचित जनजाति और 5 % अनुसूचित जाती के लोग हैं | डिंडोरी की मुख्य जनजाति बैगा और गोंड है  | बैगा जनजाति को राष्ट्रीय मानव के रूप में भी जाना जाता है |

डिन्डोरी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल | Dindori District Tourism -

डिंडोरी जिले में कई पर्यटन स्थल हैं इनमे प्रमुख हैं –
(1)   घुघवा राष्ट्रीय जीवाश्म उद्यान - डिण्डोरी  जिले में घुघवा  राष्ट्रीय जीवाश्म उद्यान  है जो जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर है यंहा 6.5  करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म पाए गए हें | घुघवा राष्ट्रीय जीवाश्म उद्यान  मध्यप्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान  है जिसका क्षेत्रफल 66 एकड़ है | घुघवा में पौधों  के तनो,फल, फूल,बीज के अतिरिक्त डायनोसौर के अंडे के जीवाश्म भी मिले हैं |
(2)   रानी अवंतिबाई का बलिदान स्थल  (ग्राम-बालपुर) –डिण्डोरी से लगभग 17 किलोमीटर दूर शाहपुर कस्बे के नजदीक ग्राम बालपुर में रानी अवंतिबाई का बलिदान स्थल है | रानी अवंतिबाई ने 1857 में अंगेजों के विरुद्ध युद्ध में भाग लिया और 20 मार्च 1958  देश के बलिदान दिया था |
(3)   श्याम मृग (काले हिरन)) संरक्षित क्षेत्र करोपानी - जिले में घूमने के लिए घुघवा के अतिरिक्त काले हिरणों के लिए संरक्षित क्षेत्र करोपनी गाँव में स्थित है जो एक वनग्राम है | यंहा काले हिरन बड़ी संख्या में पाए जाते हैं जिन्हें शासन द्वारा संरक्षण दिया गया है और फारेस्ट विभाग इसकी देखभाल करता है | यहाँ बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं||  
(4)   लक्ष्मण मडवा पिकनिक स्पॉट – डिण्डोरी से सात किलोमीटर दूर माँ नर्मदा नदी के किनारे स्थित है  | यहाँ मंदिर और सुन्दर घांट हैं |
(5)   कुकर्रामठ (ऋण मुक्तेश्वर ) मंदिर – डिण्डोरी से 15 किलोमीटर दूर स्थित भगवान शिव का मंदिर है जिसका निर्माण 1000 ईसवी के पूर्व माना जाता है | इसे ऋणमुक्तेश्वर मंदिर  के नाम से भी जाना जाता है | माना जाता है की इस मंदिर के दर्शन से देव ऋण,पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है |
(6)    कपिलधारा जलप्रपात- यह अमरकंटक के नजदीक स्थित है जो नर्मदा नदी पर स्थित प्रसिद्ध जलप्रपात है| कपिलधारा का एक छोर अमरकंटक की सीमा में आता है और दूसरा छोर डिंडोरी जिले की सीमा के अंतर्गत आता है |
(7)    देवनाला वाटरफाल -डिण्डोरी से २२ किलोमीटर दूर मंडला रोड पर स्थित सुन्दर जलप्रपात है | देवनाला में झरने का पानी झरने के नीचे बने शिव लिंग पर गिरता रहता  है |
(8)   दगोना वाटरफाल – डिण्डोरी से लगभग 80 किलोमीटर दूर ग्राम गोराकन्हारी के पास दगोना नाले पर स्थित प्रसिद्ध जलप्रपात है | या झरना बुढनेर नदी पर स्थित है |
(9)    नेवसा वाटरफाल –डिण्डोरी से १४ किलोमीटर दूर स्थित नेवसा नामक ग्राम ने  स्थित है जहां  03 सुन्दर झरने हैं | 
  (10)- रामगढ़ -  डिंडोरी से 23 किलोमीटर दूर  रानी अवन्ती बाई की राजधानी रामगढ़ है यहाँ अब रानी अवन्ती बाई के महल के कुछ अवशेष ही बचे हैं | रामगढ़  डिंडोरी जिले के अमरपुर ब्लाक के अंतर्गत आता है | रामगढ में ही रानी अवन्ती बाई की समाधी भी है |
( (11)-डिंडोरी के नर्मदा घाट - डिंडोरी शहर के बीचो बीच से पवित्र नर्मदा नदी बहती है | डिंडोरी पहल शहर है जिसमें माँ नर्मदा अपने उद्गम के बाद बादप्रवेश करती हैं | डिंडोरी में  माँ नर्मदा के तट पर कई घाट हैं जिनमे प्रमुख है - डेम घाट , शंकर घाट, इमली कुटी घाट और जोगी टिकरिया घाट |  
 (12) हल्दी करेली - डिंडोरी- हल्दी करेली को डिंडोरी जिले का मिनी गोवा कहा जाता है यह डिंडोरी जिले के समनापुर विकास खंड के अंतर्गत आता है |हल्दी करेली में बुडनेर नदीपर सुन्दर झरने और रेट का विशाल मैदान है |
GHUGHWA FOSSIL NATIONAL PARK DINDORI
GHUGHWA FOSSIL NATIONAL PARK DINDORI

डिन्डोरी पंहुच मार्ग | How To Reach Dindori –


डिण्डोरी पहुँचने के लिए निकटतम एयरपोर्ट जबलपुर 144 कि.मी. है जबकि निकटतम रेल्वे स्टेशन बीरसिंहपुर पाली -80 कि.मी है , यंहा से सड़क मार्ग द्वारा मंडला,जबलपुर, शहडोल,अमरकंटक, के लिए अच्छी कनेक्टिविटी है |

वायु मार्ग द्वारा – निकटतम एयरपोर्ट जबलपुर 144 कि.मी.
रेल द्वारा – निकटतम रेल्वे स्टेशन बीरसिंहपुर पाली -80 कि.मी. , जबलपुर 144 कि.मी.
सड़क मार्ग --डिण्डोरी की जबलपुर से दूरी 144 किलोमीटर , मंडला से 104 किलोमीटर ,अमरकंटक से दूरी 88 किलोमीटर और बिलासपुर (छत्तीसगढ़ ) 190 किलोमीटर है | डिण्डोरी जिला मुख्यालय  से कान्हा टाइगर राष्ट्रीय उद्यान 140 किलोमीटर तथा बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भी 140 किलोमीटर की दूरि पर स्थित है |

जिला डिन्डोरी की जलवायु |  Dindori District Climate-

डिण्डोरी जिले की जलवायु गर्म और शीतोष्ण है | यह समुद्र तल से न्यूनतम 885  फुट और अधिकतम 1100 फुट की ऊंचाई पर स्थित है | डिण्डोरी में औसत  तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहता है जो अधिकतम 43.9°C व न्यूनतम 0°C रहता है | यंहा की सालाना औसत वर्षा 1100 mm रहती है |
डिण्डोरी जिले  की मुख्य फसल धान , गेंहूँ , मक्का, कोदो-कुटकी, रमतिला ,अलसी और मटर है |

 डिंडोरी जिले के आंकड़े --


क्रमांक
सूचक
आंकड़े
1
जिले की जनसंख्या
704,524 
2
पुरुष जनसंख्या
351,913
3
महिला जनसंख्या
352,611
4
ग्रामीण जनसंख्या
672,206
5
नगरीय  जनसंख्या
32,318 
6
कुल साक्षर
378,714
7
महिला पुरुष अनुपात
1000 : 1002
8
दस वर्षीय जनसंख्या वृद्धि दर
21.32%
9
जनसंख्या घनत्व
94 प्रति वर्ग किलोमीटर
10
क्षेत्रफल
7470 वर्ग किलोमीटर
11
अक्षांश
80.35E से 80.58E
12
देशान्तर
22.17N  से 23.22N
13
समुद्र तल से ऊंचाई  
न्यूनतम 885/ अधिकतम 1100 फुट
14
वार्षिक औसत वर्षा
1100 mm
15
कुल तहसील
03
16
कुल विकासखंड
07
17
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
7
18
परिवार स्वाथ्य केंद्र
27
19
कुल ग्राम
927
20
आवाद ग्राम
901
21
 कुल सड़क लम्बाई
3081
22
पक्की सड़क लम्बाई
1206
23
कच्ची सड़क लम्बाई
1875
24
पेयजल सुविधा युक्त ग्राम
890


  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Newer Post Home

Popular Posts

  • मोती महल रामनगर मंडला | Moti Mahal Ramnagar Mandla
  • बालाघाट जिले के दर्शनीय और पर्यटन स्थल | Balghat Tourist Places In Hindi
  • मंडला जिले के दर्शनीय पर्यटन स्थल | Mandla Tourist places in Hindi 2020
  • बिरासिनी माता मंदिर बीरसिंहपुर पाली | Birasini Mata Mandir Birsinghpur Pali
  • वीरांगना रानी अवंतीबाई जीवनी | Rani Avantibai jivani (Biography) -
  • डिंडोरी जिले के दर्शनीय और पर्यटन | Dindori tourist place | Dindori Tourism hindi -
  • तहसील शहपुरा जिला डिंडोरी | Tehsil Shahpura district Dindori (HIndi)
  • मंडला का किला और इतिहास | Mandla Fort hindi -
  • चमत्कारी गर्म पानी कुंड - मंडला | Garam Pani Kund - Mandla | Hot Water Well Mandla 2020
  • शहडोल जिले के पर्यटन स्थल | Shahdol tourist place in hindi -

डिंडोरी के होटल्स ऑनलाइन बुक करें

डिंडोरी के होटल्स ऑनलाइन बुक करें
Hotels In Dindori

जिला के बारे में

  • डिन्डोरी का परिचय
  • डिन्डोरी जिला प्रशासन
  • इतिहास
  • डिन्डोरी जिले कि जनसंख्या
  • जलवायु

पर्यटन स्थल

  • नेवसा वॉटरफॉल
  • कुकर्रामठ मंदिर
  • घुघवा राष्ट्रीय जीवाश्म उद्यान
  • देवनाला वॉटरफॉल
  • कपिल धारा
  • कारोपानी
  • दगोना वाटरफाल
  • श्याम मृग ,कारोपानी
  • चन्दन घाट डिन्डोरी
  • कपिल धारा
  • हल्दी करेली समनापुर
  • लक्ष्मण मडवा डिंडोरी
  • किकरकुंड , मेहंद्वानी
  • हल्दी करेली समनापुर
  • लक्ष्मण मडवा डिंडोरी
  • किकरकुंड , मेहंद्वानी

डिंडोरी के समीपवर्ती पर्यटन स्थल

  • अमरकंटक
  • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
  • मोती महल रामनगर मंडला
  • राजराजेश्वरी मंदिर मंडला
  • बिरासिनी माता मंदिर पाल
  • गर्म पानी कुंड मंडला
  • मंडला का किला
  • मंडला के पर्यटन स्थल
  • शहडोल के पर्यटन स्थल
  • अनूपपुर के पर्यटन स्थल
  • जोगन झुर्री झरना मंडला

ENGLISH

  • Seoni TOurism
  • Sikkim Tourism
  • Dindori Tourism
  • Narsinghpur Tourism
  • Sagar TOurism
  • Khandwa Tourism
  • Chhindwara Tourism
  • Bhind Tourism
  • Ratlam Tourism
  • Raisen Tourism

महापुरुष

  • महारानी दुर्गावती जीवनी
  • रानी अवंतिबाई जीवनी
  • राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह

फोन नंबर

  • फोन नंबर

Our facebook link

Labels

  • कौन क्या है
  • जिला के बारे में
  • जिले के पर्यटन स्थल
  • जिले के समाचार
  • जिले के समीपवर्ती पर्यटन स्थल
  • डिंडोरी जिला के कस्बे
  • फोटो गैलरी
  • फोन नंबर
  • महापुरुष
  • विविध समाचार
  • समाचार

Social Plugin

डिन्डोरी के समीपवर्ती पर्यटन स्थल

  • अमरकंटक
  • मंडला का किला
  • राज राजेश्वरी मंदिर मंडला
  • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
  • मोती महल रामनगर मंडला
  • बिरासिनी माता मंदिर पाली
  • गर्म पानी कुंड मंडला
  • मंडला के पर्यटन स्थल
  • शहडोल जिले के पर्यटनस्थल

समाचार

  • समाचार
  • विविध समाचार

Facebook

Pages

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us

Contact Form

Name

Email *

Message *

Copyright © Dindori District MP | डिन्डोरी जिला म.प्र. | Powered by Blogger
Design by Hardeep Asrani | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com